लाइव न्यूज़ :

मोदी सबसे पहले कोविड-19 का टीका लगवाते तो मजबूत होता लोगों का भरोसा : माथुर

By भाषा | Updated: January 17, 2021 18:10 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व पार्टी विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने रविवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दिन सबसे पहले टीका लगवाते तो देश के लोगों में विश्वास का संचार होता।

माथुर ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की तरह सबसे पहले टीका लगवाते तो इससे टीके के प्रति देश के लोगों में अधिक विश्वास पैदा होता।

उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी सबसे पहले टीका लगवाते तो बेहतर होता, लोग अब भी टीका लगवाने से हिचक रहे हैं।

नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन के बारे उन्होंने कहा ''अब श्री राम इनके काम नहीं आएंगे। इनको किसानों की हाय लगेगी। मोदी सरकार जिस तरह से किसानों के प्रति असंवेदनशीलता दिखा रही है, उसे उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है, मगर अब ऐसा लगता है कि वह पूंजीपतियों की शह पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो