लाइव न्यूज़ :

अगर मेरी बात से इंदिरा ह्रदयेश को पीड़ा हुई है, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं:भगत

By भाषा | Updated: January 6, 2021 13:33 IST

Open in App

देहरादून, छह जनवरी उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि अगर उनकी किसी बात से ह्रदयेश आहत हुई हैं तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं ।

वहीं इस मुद्दे पर सियासी पारा चढ़ने और ह्रदयेश द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से भगत को माफी मांगने के निर्देश देने की मांग के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ह्रदयेश से क्षमा मांगी है।

इस संबंध में संपर्क किए जाने पर भगत ने कहा कि वह ह्रदयेश के कहने पर माफी नहीं मागेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से ह्रदयेश को पीड़ा पहुंची है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं ।

भगत ने कहा, ‘‘ मैंने किसी को आहत करने के लिए कुछ नहीं कहा । लेकिन मेरी बात से अगर उन्हें (ह्रदयेश) पीड़ा हुई है तो मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं ।'

गौरतलब है कि भगत ने मंगलवार को नैनीताल जिले के भीमताल में कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं