कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिले सीएम भूपेश बघेल, कहा-अगर आलाकमान आदेश देगा तो मैं पद छोड़ दूंगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 12, 2021 16:47 IST2021-07-12T16:46:11+5:302021-07-12T16:47:33+5:30

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोहराया कि अगर पार्टी आलाकमान उन्हें निर्देश देगा तो वह पद छोड़ देंगे।

If High Command Wants Another CM Bhupesh Baghel Meeting Cong Leaders delhi rahul gandhi | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिले सीएम भूपेश बघेल, कहा-अगर आलाकमान आदेश देगा तो मैं पद छोड़ दूंगा

बघेल खेमे के सूत्रों ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Highlightsबघेल ने छत्तीसगढ़ वापस जाने से एक दिन पहले पुनिया से उनके आवास पर मुलाकात की थी। वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था।पुनिया जी के साथ राज्य की राजनीति एवं विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान कहे तो कुछ भी करने को तैयार हूं। भूपेश बघेल का बयान ऐसे समय पर आया है, जब कहा जा रहा है कि ढाई साल मुख्यमंत्री रहने के फार्मूले पर समझौता हुआ था।

बघेल से 2018 के एक समझौते को लेकर चर्चाओं के बारे में पूछा गया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में उनका ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद क्या राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पदभार संभालेंगे, इस पर बघेल ने संवाददाताओं से कहा कि आलाकमान के कहने के बाद उन्होंने शपथ ली थी और अगर पार्टी का नेतृत्व किसी और को जिम्मेदारी सौंपता है तो ऐसा ही होगा।

अगर आलाकमान आदेश देगा तो मैं पद छोड़ दूंगा

राज्य में कथित तौर पर बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनने के संबंध में पूछे गए सवाल पर बघेल ने कहा, '' आप यही सवाल बार-बार पूछ रहे हैं और हमेशा मेरा जवाब एक ही रहेगा कि पार्टी आलाकमान ने मुझे जिम्मेदारी दी है और अगर आलाकमान आदेश देगा तो मैं पद छोड़ दूंगा।''

 “आलाकमान ने मुझे (मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ लेने का निर्देश दिया, इसलिए मैंने किया। जब वे कहते हैं कि कोई और मुख्यमंत्री होगा, तो ऐसा ही होगा। इस तरह के समझौते गठबंधन सरकार में होते हैं।" दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करने के बाद कहा, '' मैं वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि देने के लिए हिमाचल प्रदेश गया था।

मार्च के अंत में कोविड महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप शुरू होने के बाद यह दिल्ली की मेरी पहली यात्रा थी। आज मैंने प्रियंका जी और पी एल पुनिया जी के साथ दिल्ली में औपचारिक बैठक की। पुनिया जी के साथ राज्य की राजनीति एवं विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।''

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें आश्वासन दिया

हालांकि, बघेल खेमे के सूत्रों ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। छत्तीसगढ़ के एआईसीसी प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें केवल मीडिया में हैं और यह सच नहीं है। पुनिया ने कहा, ‘‘मीडिया में (नेतृत्व परिवर्तन के बारे में) जो कुछ भी प्रसारित किया जा रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है और उस पर ऐसा कोई समझौता या निर्णय नहीं हुआ था जिसके बारे में बात की जा रही है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी में अहम भूमिका निभाएंगे बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति और बूथ प्रबंधन पर ध्यान देने के साथ कांग्रेस संगठन को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

असम विधानसभा चुनाव में अपनी टीम के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बूथ प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर पार्टी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल और राजीव शुक्ला से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को उत्तर प्रदेश भेजने को कहा है और बैठक के दौरान चुनावी राज्य में बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को तेज करने पर भी चर्चा हुई। बघेल की सिफारिश पर उनके संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का उत्तर प्रदेश का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

Web Title: If High Command Wants Another CM Bhupesh Baghel Meeting Cong Leaders delhi rahul gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे