लाइव न्यूज़ :

अगर मुंबई में भारी यातायात जारी रहा, तो सख्त प्रतिबंध लगाये जायेंगे : उद्धव

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:34 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई की सड़कों पर भारी यातायात पर सोमवार को चिंता जाहिर करते हुये ऐसी स्थिति बने रहने पर लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू किये जाने की चेतावनी दी ।

ठाकरे ने कहा, ‘‘मैने कल रात जो भाषण किया था, उसकी जांच की । मैने नहीं कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाया जायेगा ।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो मुंबई में सख्त प्रतिबंध लगाना होगा । ठाकरे बांद्रा में दो मेट्रो लाइन के ट्रायल परिचालन और एलिवेटेड रोड के भूमिपूजन के मौके पर बोल रहे थे ।

ठाकरे ने कहा कि इनके पूरा हो जाने के बाद, ये परियोजनायें कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के बीच मुंबई की गति को और तेजी प्रदान करेंगी ।

महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन की तरह के प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार ने कहा था कि ऑक्सीजन बिस्तर की उपलब्धता और संक्रमण दर को देखते हुये इसमें छूट दी जायेगी ।

ठाकरे ने सोमवार को दहानुकरवाड़ी एवं आरे स्टेशनों के बीच मेट्रो लाइन के ट्रायल रन का उद्घाटन किया । सरकारी बयान में कहा गया है कि इस इसे व्यवसायिक इस्तेमाल के लिये अक्टूबर में खोला जायेगा ।

उप मुख्यमंत्री अजित पवार एवं राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे