लाइव न्यूज़ :

अगर गोपीनाथ मुंडे जीवित होते तो महाराष्ट्र का मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य कुछ और होता: राउत

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:44 IST

Open in App

मुंबई, 12 दिसंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे जीवित होते तो महाराष्ट्र का मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य कुछ और होता।

दिवंगत मुंडे और प्रमोद महाजन को शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन के वास्तुकार के रूप में माना जाता था, जिसने 1995 में महाराष्ट्र में अपनी पहली संयुक्त सरकार बनाई थी।

मुंडे ने 1995-1999 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद संभाला था।

राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘गोपीनाथ मुंडे ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की थी कि शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन न केवल जारी रहे बल्कि मजबूत बना रहे। भाजपा में मुंडे के कद का कोई नेता नहीं है जिसके साथ कोई बातचीत कर सके। वह राज्य की राजनीति और शिवसेना को बहुत अच्छी तरह समझते थे।’’

मुंडे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार दोनों का जन्मदिन 12 दिसंबर को होता है।

राउत की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुंडे की बेटी और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि मुझे भी लगता है कि बालासाहेब ठाकरे और मुंडे जी आसपास होते, तो राजनीतिक परिदृश्य अलग होता। कोई भविष्य में इसके बारे में सकारात्मक सोच सकता है।’’

मुंडे का जून 2014 में दिल्ली में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था।

शरद पवार के बारे में राउत ने कहा कि देश में वैकल्पिक विपक्षी गठबंधन बनाने संबंधी कार्य में पवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में रक्षा और कृषि क्षेत्रों में पवार का योगदान बहुत बड़ा है। पवार के बिना महा विकास आघाड़ी (एमवीए) प्रयोग संभव नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है