लाइव न्यूज़ :

फिर सियासत में सक्रिय हुए तेजप्रताप यादव, कहा-अवसर दिया गया तो पार्टी की कमान संभालूँगा

By भाषा | Updated: December 24, 2018 20:46 IST

छोटे भाई तेजस्वी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाने और स्वयं पार्टी की कमान संभालने के प्रयास में लगे होने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर तेजप्रताप ने इसे गलत और अफवाह बताया।

Open in App

पत्नी के साथ तलाक के मसले को लेकर कुछ दिनों तक अपने परिवार और राजनीति से दूर रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें पार्टी का नेतृत्व सौंपा गया तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए तेजप्रताप यादव ने सोमवार को राजद के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के कक्ष में बैठने के साथ जनता दरबार लगाकर पार्टी कार्यालय आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

छोटे भाई एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए तेजप्रताप ने इसे दुष्प्रचार बताया और कहा कि वह एक जनप्रतिनिधि और पार्टी नेता के तौर पर जनता की समस्या को सुनने के लिए जनता दरबार लगाने की शुरूआत की है और इसे नियमित रूप से जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके पिता राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी ऐसे ही अपने पास आए लोगों से मिलकर उनकी फरियाद सुना किया करते थे।

छोटे भाई तेजस्वी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाने और स्वयं पार्टी की कमान संभालने के प्रयास में लगे होने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर तेजप्रताप ने इसे गलत और अफवाह बताया।

यह पूछे जाने कि अगर उन्हें पार्टी की कमान सौंपी जाती है तो क्या वह उसे स्वीकार करेंगे, तेजप्रताप ने कहा, ‘‘अगर हमें ऐसा मौका मिलता है और राजद प्रमुख लालू प्रसाद हमें यह जिम्मेदार सौंपतें हैं तो हम उसे जरूर निभाएंगे। इससे पीछे नहीं हटेंगे।’’ 

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी सभी के सहयोग से चलती है। पार्टी में सबकी अपनी-अपनी जिम्मेदारी है और वह अपना-अपना दायित्व निभाते हैं।

पारिवारिक समस्या के कारण करीब दो महीने से राजनीतिक से दूर रहे तेजप्रताप ने बिहार में शराबबंदी को विफल होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदेश में शराब की होम डिलेवरी हो रही है।

तेजप्रताप ने दावा किया कि अगले साले होने वाले लोकसभा चुनाव और 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग का प्रदेश से सफाया हो जाएगा। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार समाचारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं