लाइव न्यूज़ :

यदि पटाखे नहीं फोड़े जाते हैं तो पीएम 2.5 स्तर चार वर्षों में सबसे निचले स्तर पर रहेगा: सफर

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिवाली पर यदि पटाखे नहीं फोड़े जाते हैं तो दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर पिछले चार सालों में सबसे कम रहने की संभावना है। केंद्र सरकार की एक एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानीकर्ता ‘सफर’ ने कहा कि दिवाली के दौरान पटाखों से उत्सर्जन नहीं होने के कारण प्रदूषण स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी की ऊपरी सीमा पर रहने की संभावना है।

उसने कहा, ‘‘बिल्कुल पटाखे नहीं फोड़े जाने की स्थिति में पीएम 2.5 का स्तर पिछले चार सालों में सबसे निचले स्तर पर रहने की संभावना है क्योंकि दिल्ली में सतह पर हवा के बहुत शांत नहीं रहने से प्रदूषकों को छितराने में मदद मिलेगी।’’

पीएम 2.5 ऐसा कण है जिसका व्यास इंसान के बाल के व्यास का महज तीन फीसद होता है और यह हृदय एवं फेफड़े की परेशानियां पैदा करता है एवं इससे व्यक्ति की समय से पहले मौत हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' (आपात) श्रेणी में माना जाता है।

सफर का कहना है कि पराली जलाने की वजह से एक्यूआई पर में अगले दो दिनों में ‘मामूली से मध्यम’ वृद्धि हो सकती है।

उसने कहा कि आग जलाने से संबंधित उत्सर्जन से 15 नवंबर को तड़के पीएम 2.5 में वृद्धि हो सकती है।

उसने कहा, ‘‘परिवहन स्तर के पवन अब उत्तरी-पछुआ हैं और उसमें अगले तीन दिनों में बायोमास धुएं को लाने की उच्च क्षमता है लेकिन दिल्ली में प्रत्याशित मध्यम सतही हवा प्रदूषकों को लंबे समय तक जमा नहीं होने देगी।’’

सफर ने कहा कि लेकिन दिवाली की रात वायु गुणवत्ता बेहद खराब की ऊपरी सीमा और गंभीर श्रेणी की शुरूआती बिंदु के बीच रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन