लाइव न्यूज़ :

किसान एक हो जाएं नहीं तो बर्बाद हो जाएंगे : नरेश टिकैत

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:58 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 20 मार्च भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार ने दिल्ली में खुद हिंसा कराई और बदनाम किसानों को कर दिया। लाल किले पर झंडा फहराने वालों के फोटो भाजपा नेताओं के साथ में होना इस बात का प्रमाण है।’’

शाहजहांपुर के पुवायां में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को संबोधित करते हुए शनिवार को नरेश टिकैत ने कहा,''भाजपा की सरकार किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है और अभी भी मौका है कि सभी किसान एक हो जाएं, नहीं तो किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वो सरकार की योजना थी और आरोपी भी सरकार के ही लोग थे।

टिकैत ने कहा,'' किसानों को आतंकवादी खालिस्तानी, टुकडे़-टुकडे़ गैंग तथा परजीवी तक कहा गया है, परंतु हम सरकार विरोधी नहीं हैं, हम सरकार की नीतियों के विरोधी हैंl''

उन्होंने कहा कि किसान बहकावे में बिल्कुल भी ना आएं कि यह आंदोलन बीच में ही समाप्त हो जाएगा।

भाकियू अध्यक्ष ने जोर देकर कहा,''हम किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे जो भी वार्ता होगी संयुक्त किसान मोर्चा ही करेगा, इसलिए किसान के हर परिवार से एक व्यक्ति गाजीपुर बॉर्डर पर जाने को तैयार रहे।''

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भगवान राम के नाम पर बंगाल में वोट मांग रही है, गुजरात और मध्य प्रदेश में तो जैसे-तैसे काम चल गया परंतु अब आगे चलने वाला नहीं है क्योंकि भगवान राम हमारे वंश के थे।

टिकैत ने कहा कि भाजपा वाले बुजुर्गों का नाम ना लें और ले तो उनके आदर्शों पर चलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग