लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में आज चुनाव हो जायें तो भाजपा तीन-चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी: अरूण सिंह

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:41 IST

Open in App

जयपुर, 13 दिसम्बर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन से आमजन, किसान, युवा हताश एवं परेशान है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में ऐसे हालात बन चुके हैं कि अगर आज विधानसभा के चुनाव हो जाये तो मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा तीन-चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।’’

सिंह ने रविवार को पार्टी के जिला प्रमुखों, जिला उप-प्रमुखों, महापौर, उप-महापौरों का सम्मान किया। इस दौरान इन जनप्रतिनिधियों का श्रीफल, शॉल, पुष्प गुच्छ देकर एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी गौरवान्वित हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, इस पर हमें गर्व है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं, जो दुनियाभर में भारत का स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं। मोदी सरकार की नीतियों से देश का हर वर्ग खुश है। जितना पैसा केन्द्र से जाता है उतना ही पैसा लाभान्वित को मिलता है।’’

सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ इत्यादि नेता मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos