लाइव न्यूज़ :

"यूपी में अगर आज की तारीख में चुनाव हों तो सपा की सरकार बनेगी", शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2024 14:50 IST

सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि अगर आज का तारीख में चुनाव हो जाएं तो उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपाल यादव का दावा आज यूपी में विधानसभा चुनाव हो जाए तो सपा की सरकार बनेगीउन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने रिकॉर्ड मतों से भगवान राम के सबसे बड़े भक्त को चुना हैअखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने कहा कि बीजेपी को नैतिक के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए

इटावा: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीद से कम प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल यादव ने गुरुवार को भाजपा पर कटाक्ष किया और दावा किया कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने एएनआई से कहा, "बीजेपी को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के इतने उम्मीदवार जीते हैं कि अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव हो जाएं तो राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी।"

शिवपाल यादव ने कहा, "लोगों ने रिकॉर्ड मतों से भगवान राम के सबसे बड़े भक्त को चुना है।"

2024 लोकसभा चुनाव की गिनती मंगलवार को हुई। चुनाव आयोग के अनुसार समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतीं, बीजेपी ने 33 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं, राष्ट्रीय लोक दल - आरएलडी ने 2 सीटें जीतीं, आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) और अपना दल (सोनीलाल) ने 1-1 सीट जीतीं। 

इस बीच, बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार अपना नेता चुनने का प्रस्ताव पारित कर दिया। यह फैसला बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई एक अहम बैठक में लिया गया। एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और पिछले दशक में उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र द्वारा की गई प्रगति की प्रशंसा की।

केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 17वीं लोकसभा भंग कर दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति ने 5 जून, 2024 को कैबिनेट की सलाह स्वीकार कर ली और संविधान के अनुच्छेद 85 के उप-खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।" 

उसी दिन पीएम मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ राष्ट्रपति मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और अनुरोध किया कि नई सरकार के कार्यभार संभालने तक प्रधान मंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद पद पर बने रहें।

2024 लोकसभा चुनाव की गिनती मंगलवार को हुई। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जो 2019 की 303 सीटों से काफी कम है। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहली बार, उसे अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं हुआ। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर मजबूत वृद्धि दर्ज की। कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए और सभी पूर्वानुमानों को झुठलाते हुए, इंडिया ब्लॉक ने 230 का आंकड़ा पार कर लिया।

टॅग्स :शिवपाल यादवउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव