लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा बोले- अगर अपराधी भागने की कोशिश करे तो एनकाउंटर का 'पैटर्न' अपनाए पुलिस

By वैशाली कुमारी | Updated: July 6, 2021 11:02 IST

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि, अगर अपराधी पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश करते हैं तो मुठभेड़ "पैटर्न होना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देअसम में हाल में बढ़े एनकाउंटर के मामलों और विवाद के बीच मुख्यमंत्री का चौंकाने वाला बयानअसम में मई के बाद करीब से 12 संदिग्ध उग्रवादी और अपराधी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं इस मामले में पुलिस का कहना है कि सभी अपराधियों ने भागने की कोशिश कि थी इसलिए उसे मजबूरन गोली चलानी पड़ी

गुवाहाटी: असम में हाल के दिनों में एनकाउंटर के बढ़ते मामलों और राजनीतिक बयानबाजी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अपराधी पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश करते हैं तो मुठभेड़ का 'पैटर्न' होना चाहिए।

शर्मा ने असम के सभी थाने के प्रभारियों के साथ बैठक में कहा, "अगर कोई अपराधी  पहले गोली चलाता हैं या सर्विस रिवाल्वर छीन कर भागने की कोशिश करता है या फिर सिर्फ भागता है और अगर वह बलात्कारी है तो कानून के अनुसार पुलिस उसे छाती में गोली नहीं मार सकती, पैर में गोली मार सकती है।' 

शर्मा ने यह भी बताया कि , "जब कोई मुझसे पूछता है कि क्या राज्य में मुठभेड़ का पैटर्न बन गया है तो मैं कहता हूं कि अगर आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करता है तो मुठभेड़ पैटर्न जरूर होना चाहिए।" CM ने कहा कि सामान्य प्रक्रिया में अपराधी पर आरोपपत्र दायर किया जाएगा और उसे सजा दिलाई जाएगी, लेकिन अगर कोई भागने का प्रयास करता है तो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सोमवार को पहली बार राज्य के सभी पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में महिलाओं के खिलाफ अपराधों से सख्ती से निपटने और जीरो टॉलरेंस दिखाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों  से यह भी कहा कि आपके थाने में हत्या, बलात्कार, ड्रग्स, उगाही और अवैध हथियारों के सभी लंबित मामलों में अगले छह महीने में आरोप पत्र दायर हो जाना चाहिए। इसके लिए जैसी भी सहायता की जरूरत हो उसके लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों, रेंज के डीआईजी से संपर्क कीजिए।

बता दें कि असम में मई के बाद करीब से 12 संदिग्ध उग्रवादी और अपराधी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सभी अपराधीयों ने भागने की कोशिश कि थी  इसलिए उसे मजबूरन गोली चलानी पड़ी। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया