कांग्रेस की सरकार बनी तो हर जिले में लड़कियों के लिए खुलेंगे दक्षता विद्यालय: प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:17 IST2021-11-22T19:17:25+5:302021-11-22T19:17:25+5:30

If Congress government is formed, skill schools will be opened for girls in every district: Priyanka Gandhi | कांग्रेस की सरकार बनी तो हर जिले में लड़कियों के लिए खुलेंगे दक्षता विद्यालय: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की सरकार बनी तो हर जिले में लड़कियों के लिए खुलेंगे दक्षता विद्यालय: प्रियंका गांधी

लखनऊ, 22 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को वादा किया कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी झलकारी बाई जैसी बहादुर नायिकाओं के नाम पर लड़कियों के लिए राज्य के हर जिले में दक्षता (कौशल विकास) विद्यालय खोलेगी।

कांग्रेस महासचिव वाद्रा ने सोमवार को झलकारी बाई की जयंती पर ट्वीट किया, '' वीरांगना झलकारी बाई जी को नमन। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालय में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।'' उन्होंने इस ट्वीट को 'लड़की हूं-- लड़ सकती हूं' हैशटैग के साथ जोड़ा है।

उन्होंने पहले ही महिला केंद्रित कई वादे किए हैं जिनमें अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट और पार्टी की सरकार बनने पर सभी 12 वीं कक्षा पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटी शामिल है।

झलकारी बाई (22 नवंबर 1830 - 4 अप्रैल 1858) एक महिला सैनिक थीं जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की महिला सेना में सेवा की और अंततः रानी की एक प्रमुख सलाहकार के पद तक पहुंचीं। झांसी की घेराबंदी की ऊंचाई पर उसने खुद को रानी के रूप में आगे किया और अपनी ओर से मोर्चे पर लड़ी, जिससे रानी को किले से सुरक्षित रूप से बाहर निकलने का अवसर मिला।

हाल में चित्रकूट में प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ संवाद किया था और उन्हें आवाज उठाने और राजनीति में अपने अधिकारों की तलाश करने के लिए एक साथ आने का आह्वान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: If Congress government is formed, skill schools will be opened for girls in every district: Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे