लाइव न्यूज़ :

अगर मुझे पद से हटाने से कांग्रेस मजबूत होती है तो ऐसा करना चाहिए : सुनील जाखड़

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 जून पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन्हें पद से हटाने से कांग्रेस मजबूत हो जाएगी तो पार्टी को ऐसा ही करना चाहिए। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर लग रही अटकलों पर उन्होंने यह टिप्पणी की।

जाखड़ का बयान ऐसे वक्त आया है जब प्रदेश इकाई में गुटबाजी को समाप्त करने के लिए कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को एक रिपोर्ट सौंपकर सभी खेमे को साथ लेकर चलने के लिए बदलाव का सुझाव दिया है।

पद पर बदलाव संबंधी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘अगर सुनील जाखड़ को हटाने से कांग्रेस मजबूत हो जाती है तो यह आज ही हो जाना चाहिए।’’

समिति ने कहा है कि अमृतसर के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को भी बदलाव के बाद प्रदेश इकाई में उचित जगह मिलनी चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर जाखड़ ने कहा कि उन्हें (सिद्धू) सम्मानित स्थान मिलना चाहिए। हालांकि उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह समिति की रिपोर्ट पर अटकलबाजी नहीं करना चाहते। जाखड़ ने कहा, ‘‘समिति की रिपोर्ट आने दीजिए, आपको कयास नहीं लगाने चाहिए। मैंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी है।’’ जाखड़ ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के किसी भी रास्ते में अड़ंगा नहीं बनेंगे।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि अगर कोई और प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख के रूप में कांग्रेस को मजबूत करता है तो ऐसा होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल