लाइव न्यूज़ :

यदि पूर्ण अमरनाथ यात्रा संभव न हो तो सीमित तीर्थयात्रा की अनुमति दी जाए: रवींद्र रैना

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:45 IST

Open in App

जम्मू, सात जून आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहे कोरोना वायरस के साये के बीच भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सोमवार को कहा कि यदि इस कोविड स्थिति में पूर्ण यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती है तो सीमित तीर्थयात्रा करायी जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा निर्दोष व्यक्तियों की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और केंद्रशासित प्रदेश से आतंकवाद का सफाया करने के लिए पूरा प्रयास चल रहा है।

दक्षिण कश्मीर में 3880 मीटर की ऊंचाई पर पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए साल में होने वाली 56 दिनों की यात्रा पहलगाम और बालटाल मार्गों से 28 जून को शुरू होनी है और उसका समापन 22 अगस्त होना है। इसी गुफा में बर्फ का पवित्र शिवलिंग बनता है।

रैना ने यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुनियाभर से शिवभक्त कश्मीर में दर्शन के लिए हर साल जून और जुलाई में अमरनाथ आते हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया के किसी भी हिस्से में बड़े धार्मिक समागम नहीं हो रहे हैं, ऐसे में कम से कम सीमित यात्रा करायी जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि यदि कोविड स्थिति के चलते पूर्ण यात्रा संभव नहीं है तो गुफा में कम से कम प्रार्थना का आयोजन किया जाना चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 15 दिनों की यात्रा के पक्ष में हैं तो उन्होंने कहा कि कम से कम जम्मू कश्मीर के सीमित बाशिंदों को अनुमति दी जानी चाहिए।

रैना ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के वर्तमान मुश्किल चरण को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की जानी चाहिए। हमने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से चर्चा की है और फिर उनसे इस विषय पर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग