लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की CM ममता ने कहा-अगर केन्द्र में सरकार बदलती है तो नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी

By भाषा | Updated: February 7, 2019 19:52 IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि वाम मोर्चे के 34 साल के ‘कुशासन’ के बाद राज्य की छवि बदल गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली और कुशल श्रमिक, जमीनी रूपरेखा और भूखंड के इस्तेमाल की नीति एवं सूचना-प्रौद्योगिकी, चाय बागानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और बड़े कारोबारों के लिए नीति मौजूद है।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद अगर केन्द्र में सरकार बदलती है तो नई औद्योगिक नीति बनाई जायेगी। बनर्जी ने बंगाल वैश्विक कारोबार सम्मेलन के पांचवें संस्करण में कहा, “चुनाव के बाद सरकार बदलने पर नयी औद्योगिक तैयार की जाएगी। कई उद्योगपति भारत छोड़ चुके हैं। मैं उनसे वापस आने और देश में निवेश का आग्रह करती हूं।” 

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि वाम मोर्चे के 34 साल के ‘कुशासन’ के बाद राज्य की छवि बदल गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली और कुशल श्रमिक, जमीनी रूपरेखा और भूखंड के इस्तेमाल की नीति एवं सूचना-प्रौद्योगिकी, चाय बागानों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों और बड़े कारोबारों के लिए नीति मौजूद है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी, जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल और कई अन्य इस कारोबारी सम्मेलन में मौजूद थे। हालांकि, सम्मेलन में केंद्र के किसी प्रतिनिधि ने हिस्सा नहीं लिया।

बनर्जी ने कहा कि प्रदेश में राजस्व बढ़ा है और कर से होने वाली आय दोगुनी हो गयी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में अनेकता में एकता है, यहां सभी धर्मों और मूल के लोग बिना किसी भेदभाव के रह रहे हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है