लाइव न्यूज़ :

अगर केंद्र दिल्ली में मुफ्त कोविड-19 टीका उपलब्ध कराने में विफल रहा तो हम मुहैया कराएंगेः केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 13, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार लोगों को कोरोना वायरस का टीका निशुल्क उपलब्ध कराने में नाकाम रहती है तो दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को मुफ्त टीका लगवाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि वह पहले ही केंद्र सरकार से अपील कर चुके हैं कि देश में निशुल्क टीकाकरण अभियान सुनिश्चित किया जाए क्योंकि ऐसे बहुत लोग हैं जो टीका खरीद नहीं सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, " हम देखेंगे कि केंद्र सरकार क्या करती है। अगर केंद्र सरकार टीका निशुल्क उपलब्ध नहीं कराती है तो हम दिल्ली के लोगों को इसे निशुल्क मुहैया कराएंगे।"

केजरीवाल ने लोगों से टीके को लेकर अफवाहें नहीं फैलाने की अपील की।

उन्होंने कहा, " मेरा मानना है कि केंद्र और हमारे वैज्ञानिक सभी प्रोटोकॉल और सुरक्षा का अनुसरण करने के बाद टीका लेकर आए हैं। इसलिए किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए और लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।"

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस का टीका सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को दिया जाएगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टीका लोगों को वायरस और दर्द से राहत देगा जो वह बीते एक साल से झेल रहे हैं।

दिल्ली के 89 केंद्रों में टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी