लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनावः CM योगी आदित्यनाथ ने कहा-अगर BJP सत्ता में आई  तो करीमनगर का नाम होगा करीपुरम 

By भाषा | Updated: December 5, 2018 19:42 IST

आदित्यनाथ ने गत दो दिसम्बर को हैदराबाद में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तेलंगाना के मतदाताओं से कहा था कि यदि वे हैदराबाद शहर को ‘‘भाग्यनगर’’ में परिवर्तित होते देखना चाहते हैं तो भाजपा की सरकार चुनें।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (5 दिसंबर) को कहा कि तेलंगाना में यदि भाजपा सरकार बनी तो वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए करीमनगर जिले का नाम ‘करीपुरम’ करेगी। योगी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आयी तो वह आपकी भावनाओं का सम्मान करेगी और करीमनगर का नाम बदलकर ‘‘करीपुरम’’ करेगी।

आदित्यनाथ ने गत दो दिसम्बर को हैदराबाद में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तेलंगाना के मतदाताओं से कहा था कि यदि वे हैदराबाद शहर को ‘‘भाग्यनगर’’ में परिवर्तित होते देखना चाहते हैं तो भाजपा की सरकार चुनें।

तेलंगाना भाजपा नेता टी राजा सिंह लोध भी पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि भाजपा यदि सत्ता में आयी तो वह हैदराबाद और राज्य के अन्य शहरों के नाम महान लोगों के नाम पर रखेगी।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत भाजपा सरकार कई स्थानों के नाम बदल चुकी है। इसमें इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करना शामिल है। 

वहीं, उन्होंने राजधानी लखनऊ से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर स्थित इस तीर्थनगरी में कहा था अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान’ का प्रतीक है। कोई अयोध्या के साथ अन्याय नहीं कर सकता है।’’ उन्होंने इसके साथ ही कहा था कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos