लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना की बीजेपी को दो-टूक, राउत ने कहा, 'सीएम पद हमें देने को तैयार हों, तभी बातचीत के लिए आएं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 8, 2019 11:52 IST

BJP, Shiv Sena: महाराष्ट्र में सरकार को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना ने कहा है कि बीजेपी अगर उसे ढाई साल का सीएम पद देने को तैयार हो, तभी होगी बातचीत

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कहा है कि बीजेपी की कार्यवाहक सरकार बनाने की कोशिश होगी गलतशिवसेना ने कहा है कि विधानसभा का कार्यकाल हो रहा खत्म, इस्तीफा दें फड़नवीस

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच तल्खी कम होती नजर नहीं आ रही है। सरकार गठन की समयसीमा करीब आने के बावजूद शुक्रवार को शिवसेना ने फिर से  बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि उसे कार्यवाहक सरकार के प्रावधान का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने सीएम पद की अपनी मांग को दोहराते हुए बीजेपी को दिए संदेश में दो-टूक कहा, 'मुख्यमंत्री पद शिवसेना को देने पर सहमत होने पर ही भाजपा को हमारे पास आना चाहिए।'

'बीजेपी न करें कार्यवाहक सरकार प्रावधान का दुरुपयोग'

महाराष्ट्र विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल शनिवार (9 नवंबर) को खत्म हो रहा है। शनिवार तक नई सरकार का गठन न होने पर राज्यपाल राष्ट्रपति शासन के विकल्प से बचने के लिए देवेंद्र फड़नवीस को ही अस्थाई मुख्यमंत्री बने रहे और अगली सरकार बनने तक कार्यवाहक सरकार चलाने को कह सकते हैं। 

इस संभावना को लेकर भी राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, 'बीजेपी को कार्यवाहक सरकार के प्रावधान का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।'

राउत ने साथ ही सीएम देवेंद्र फड़नवीस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। राउत ने कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।'

महाराष्ट्र विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनके मंत्रियों को शनिवार तक इस्तीफा देना होगा। महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी की सरकार न बन पाने पर राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति शासन लग सकता है।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे