लाइव न्यूज़ :

भाजपा दल-बदल का खेल खेलेगी, तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे: हरीश रावत

By भाषा | Updated: October 12, 2021 13:48 IST

Open in App

देहरादून, 12 अक्टूबर उत्तराखंड के कद्दावर नेता यशपाल आर्य की, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में वापसी से उत्साहित पार्टी महासचिव हरीश रावत ने मंगलवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दल-बदल का खेल खेलेगी तो हम भी चूकेंगे नहीं।

रावत ने यहां 'पीटीआई-भाषा' से एक विशेष बातचीत में यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस दल-बदल को प्रश्रय नहीं देती। साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा दल-बदल का खेल करेगी तो हम उसका जवाब देंगे, अब की बार हम भी चूकेंगे नहीं।'’

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से 10 विधायक पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे । इस बार भी अगले वर्ष की शुरूआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले, उत्तरकाशी की पुरोली सीट से कांग्रेस विधायक रहे राजकुमार, कांग्रेस के समर्थन से जीते धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार और भीमताल के निर्दलीय विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं । लेकिन आर्य और उनके नैनीताल से विधायक पुत्र संजीव को पार्टी में शामिल करवाकर कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहर को थामने की कोशिश में लगी भाजपा को जबरदस्त झटका दिया है ।

इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उन्हें वह 'शगुन की ठेकी' (मटकी) मानते हैं जो पूरी तरह से दही से भरी हुई है । उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘पिछली बार शगुन की ठेकी उनकी तरफ (भाजपा में) चली गई थी जो इस बार हमारे पास आ गई है ।’’

कांग्रेस की प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष रावत ने कहा कि भाजपा के कुशासन और हर मोर्चे पर विफलता से त्रस्त जनता कांग्रेस को एक 'आवश्यक विकल्प' के रूप में देख रही है ।

उन्होंने कहा, ‘‘2017 के चुनाव में लोगों ने भाजपा को कांग्रेस का केवल एक विकल्प माना लेकिन इस बार जनता कांग्रेस को भाजपा का आवश्यक विकल्प मान रही है।’’

इस बार के मुख्य चुनावी मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि 'भाजपा हटाओ', 'डबल इंजन फेल', 'किसानों को कुचला, दबाया', 'लोकतंत्र खतरे में' और ‘अर्थव्यवस्था को चौपट किया’ जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है