लाइव न्यूज़ :

भाजपा रुपये दे तो ले लें, वोट तृणमूल को दें : अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:38 IST

Open in App

कुमारग्राम/तूफानगंज (पश्चिम बंगाल), आठ अप्रैल तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के वोट खरीदने के लिए रुपये बांट रही है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि वे भाजपा की ओर से दिए जाने वाले रुपये लेने के बाद तृणमूल के पक्ष में मतदान करें।

बनर्जी ने अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए जोर दिया कि लोगों को मोलभाव करना चाहिए और 500 रुपये की पेशकश किए जाने पर मतदाताओं को 5,000 रुपये मांगने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) से रुपये ले लें और दो फूलों (तृणमूल का चुनाव चिह्न) को वोट दें। अगर वे आपको धोखा दे सकते हैं, तो आप ऐसा क्यों नहीं करेंगे?’’

उन्होंने कूच बिहार के तूफानगंज में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को यह तय करना होगा कि वे बाहर के नेताओं को चाहते हैं या अपनी ‘‘बेटी ममता बनर्जी को।’’

भाजपा के ‘अच्छे दिन’ के वादे पर निशाना साधते हुए तृणमूल सांसद ने कहा कि भाजपा लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के शासन में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आसमान को छू रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं।

उन्होंने कोविड​​-19 की स्थिति से निपटने के संबंध में केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ममता बनर्जी सरकार को केंद्र से कोई खास मदद नहीं मिली और राज्य सरकार को अन्य प्रदेशों से लोगों को वापस लाने और उनकी सहायता में बड़े पैमाने पर व्यवस्था करनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह