लाइव न्यूज़ :

भाजपा पांच साल के लिए मुख्यमंत्री का पद शिवसेना को दे तो दोनों दल साथ आ सकते हैं : आठवले

By भाषा | Updated: December 28, 2021 00:11 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 27 दिसंबर केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद पूरे पांच साल के लिए देने को तैयार हो जाए तो दोनों पार्टियां साथ आ सकती हैं।

पत्रकारों से बातचीत में आठवले ने कहा कि पुराने गठबंधन सहयोगियों का साथ आना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से इस पर विचार करने को कहेंगे।

आठवले ने कहा, ‘‘मेरा प्रस्ताव है कि शिवसेना को मुख्यमंत्री पद की पेशकश करके भाजपा और शिवसेना के साथ आने की संभावना पर विचार करना चाहिए। भाजपा और शिवसेना का साथ आना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां तक कि शिवसैनिकों को भी लगता है कि दोनों पार्टियों को साथ आना ही चाहिए।’’

भाजपा द्वारा राज्य में पूर्णकालिक मुख्यमंत्री नहीं होने का तंज उद्धव ठाकरे पर कसने के संबंध में सवाल करने पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह पद 2014 से 2019 तक गठबंधन की सरकार चलाने वाले देवेन्द्र फडणवीस को सौंप दिया जाना चाहिए।

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संबंध में सवाल करने पर आठवले ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा को गठबंधन के रूप में उनकी पार्टी आरपीआई (ए) को पांच-छह सीटें देनी चाहिए।

आठवले ने दावा किया कि इससे भाजपा को लाभ होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में आरपीआई (ए) के समर्थक हैं और अगर भाजपा को एक बार वे वोट मिल जाए जो अभी तक मायावती व बसपा को मिलती थी तो वह राज्य में 300 से ज्यादा सीटें जीत सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos