लाइव न्यूज़ :

भाजपा सत्ता में आयी तो असम में दो लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी होंगी : गडकरी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:39 IST

Open in App

धर्मपुर (असम), 26 मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा असम में दूसरी बार सत्ता में आयी तो पूर्वोत्तर राज्य में दो लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी की जाएंगी।

एक चुनावी रैली को यहां संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भरोसा जताया कि अगर भगवा पार्टी दूसरी बार निर्वाचित हुई तो असम को देश के शीर्ष राज्यों में से एक बनाया जाएगा।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे कार्यकाल में असम में 30,000 करोड़ रुपये की सड़कें बनाई गईं। सड़कों के लिए 50,000 करोड़ रुपये और जारी किए गए हैं। अभी 35,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं के लिए काम चल रहा है।’’

गडकरी ने कहा, ‘‘अगर भाजपा सत्ता में आयी तो असम में दो लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं बनाई जाएंगी।’’

भाजपा नेता ने कहा कि असम को तभी विकसित कहा जा सकता है जब राज्य से गरीबी खत्म होगी और इसके लिए सरकार ने 1,300 करोड़ रुपये के बांस अभियान को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और चंद्र मोहन पटवारी ने असम के लिए पिछले पांच साल में जो किया है वह महज एक ट्रेलर है। असली फिल्म अभी बाकी है। आप अपना आशीर्वाद दीजिए और वे आपकी भलाई के लिए फिर से काम करेंगे।’’

गडकरी भाजपा के दिग्गज उम्मीदवार और मंत्री चंद्र मोहन पटवारी के लिए धर्मपुर में प्रचार कर रहे हैं, जहां छह अप्रैल को तीसरे चरण में चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह