लाइव न्यूज़ :

अगर भाजपा मुझे गिरफ्तार कर लेती है तो मैं जेल से भी तृणमूल की जीत सुनिश्चित करूंगी : ममता

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:24 IST

Open in App

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), 25 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप’ करार देते हुए भगवा पार्टी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कहा कि वह जेल से भी आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करेंगी।

उल्लेखनीय है कि अगले साल अप्रैल-मई में 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव होने है।

भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को रिश्वत देकर अपने पाले में लाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग निष्पक्ष होने का नाटक करते हैं और इस मुगालते में हैं कि भगवा पार्टी राज्य की सत्ता में आ सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि झूठ का पुलिंदा है। जब भी चुनाव आता है वह नारद (स्टिंग ऑपरेशन) और शारदा (घोटाला) का मुद्दा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को भयभीत करने के लिए लाती है।’’

कोविड-19 के बाद अपनी पहली प्रमुख रैली को यहां संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘‘लेकिन मैं उन्हें स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं भाजपा और उसकी एजेंसियों से नहीं डरती। अगर उनमें साहस है तो वे मुझे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल सकते हैं। मैं जेल से चुनाव लड़ूंगी और तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी।

हाल में हुए बिहार चुनाव का संदर्भ देते हुए ममता ने कहा कि यहां तक कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव को जेल में डाल दिया गया था, इसके बावजूद उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

तृणमूल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यहां तक कि लालू प्रसाद को सलाखों के पीछे डाल दिया गया इसके वावजूद उन्होंने अपनी पार्टी का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया। भाजपा की जीत धांधली से हुई है न कि जनता में लोकप्रियता की वजह से।’’

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 से ही तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सत्ता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे