लाइव न्यूज़ :

अगर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले नहीं रुके, तो भाजपा के सदस्यों को भुगतना होगा परिणाम: गुहा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:24 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अगस्त पूर्व विधायक एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता उदयन गुहा ने सोमवार को कहा कि त्रिपुरा में यदि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले नहीं रूके तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के सदस्यों को परिणाम भुगतना पड़ेगा।

कुछ दिन पहले भी उन्होंने दिनहाटा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को परोक्ष रूप से धमकी दी थी। उन्होंने सोमवार को कहा कि यदि पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले नहीं रुके तो भाजपा के सदस्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से नहीं रह पायेंगे।

हालांकि, भाजपा ने यह कहते हुए पलटवार किया कि इस तरह की धमकियां पार्टी के सदस्यों को नहीं डरा पायेंगी।

पश्चिम बंगाल के तीन युवा नेताओं सहित तृणमूल कांग्रेस के कई सदस्य सात अगस्त को भाजपा शासित त्रिपुरा के अंबासा में कथित तौर पर हमले की चपेट में आ गए थे, जहां ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी राज्य में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

उनमें से कई को पूर्वोत्तर राज्य में स्थानीय पुलिस ने अस्थायी रूप से हिरासत में भी लिया था। दो युवा नेताओं का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुहा ने त्रिपुरा में हुई घटना की निंदा करते हुए दिनहाटा में एक पार्टी की बैठक में कहा, ‘‘अगर त्रिपुरा में हमारे सदस्यों पर हमला किया जाता है तो क्या निर्वाचन क्षेत्र के भेटागुरी इलाके में रह रहे कुछ भाजपा नेताओं को वहां रहने का मौका मिलेगा? ऐसा नहीं होगा। उन्हें यहां सावधान रहना सीखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप हम पर बांस के डंडों से हमला करते हैं, तो यह अपेक्षा न करें कि हम आपका स्वागत फूलों से करेंगे।’’

गुहा की टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए, भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्य इस तरह की धमकियों से नहीं डरेंगे।

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर कथित तौर पर हमला होने के एक दिन बाद चार अगस्त को तृणमूल के नेता ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को “ठीक से देख लेने” की धमकी दी थी।

भाजपा ने गुहा के खिलाफ एक विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ धमकी देने के लिए दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस