लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ गतिरोध पर अगर किसी बात पर सहमति बनती है तो भारत को संयुक्त बयान पर जोर देना चाहिएः कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 13, 2020 01:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर चीन के साथ बातचीत के बीच, कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर किसी बात पर सहमति बनती है तो भारत को संयुक्त बयान पर जोर देना चाहिए क्योंकि इससे बाद में किसी तरह के खंडन का मौका नहीं रहेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पी चिदंबरम ने कहा कि भारत ने सैनिकों को पीछे हटाने का दावा किया, लेकिन चीन ने ऐसे किसी भी समझौते से इनकार किया।

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि अगर किसी बात पर सहमति बनती है तो भारत को संयुक्त बयान पर जोर देना चाहिए ताकि दावे और खंडन पर रोक लगे।

उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि चीन के साथ कभी खत्म नहीं होने वाली वार्ता में क्या चल रहा है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, " जब भी भारत दावा करता है कि सैनिक पीछे हटाने पर सहमति बनी है, तभी चीन इस दावे का खंडन करता है। भारत ने कल एक बयान में दावा किया, चीन ने आज के बयान में सैनिकों को पीछे हटाने की किसी सहमति से इनकार कर दिया है।"

सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि भारत और चीन के बीच तनाव घटाने के लिए समयबद्ध तरीके से गतिरोध वाले सभी स्थानों से हथियारों और सैनिकों को पीछे हटाने के संबंध में त्रि-स्तरीय प्रक्रिया पर सहमति बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह