लाइव न्यूज़ :

सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर भी लड़े तो हम उन्हें हराएंगे : केशव प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:05 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 13 नवम्बर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को दावा किया कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस तीनों एक साथ मिलकर भी लड़े तो हम उन्हें हराएंगे।

मौर्य ने शनिवार को भदोही में सांसद ,विधायकों और पार्टी जनों के साथ संवाद किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए सवालिया अंदाज में कहा कि वह पुजारिन बनी घूमती रहती हैं और उन्हीं की पार्टी के दो नेताओं (सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी) ने हिन्दू संगठनों के विरुद्ध अपमान जनक बाते कहीं, जय श्रीराम कहने वालों के विरुद्ध अपमानजनक बातें की, उसके बारे में वह क्या कहेंगी।

उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था की बात करने वाली प्रियंका लखनऊ की बजाय कांग्रेस शासित प्रदेशों में क़ानून व्यवस्था का हाल चाल लेने क्यों नहीं जाती।

अखिलेश यादव द्वारा यह आरोप लगाए जाने क‍ि सरकार बताये कि तेल कंपनी से तीन महीने में छह सौ प्रतिशत कमाई कहां गई, पर पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा कि वह बताएं कि पांच साल में उनकी समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहने के दौरान कितनी कमाई की है। उन्‍होंने कहा कि रहा सवाल कमाई का, तो जो फायदा होता है वह तेल कंपनियों का होता है और सरकार को जो टैक्स मिलता है उसे गरीबों पर खर्च किया जाता है।

मौर्य ने जिले में गंगा नदी पर रामपुर घाट से मिर्जापुर जाने के लिए एक पुल के निर्माण, सीतामढ़ी क्षेत्र में पुल निर्माण समेत कई निर्माण कार्यों की घोषणा की।

सिने अभिनेत्री कंगना रनौत के साल 2014 में आज़ादी मिलने संबंधी बयान के सवाल से किनारा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने किनारा करते हुए कहा कि ''उत्तर प्रदेश में कहां हिमाचल की बात करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल