लाइव न्यूज़ :

यदि पंजाब में आप जीतती है, तो हर महिला को 1,000 रु प्रति माह दिए जाएंगे: केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:35 IST

Open in App

मोगा (पंजाब), 22 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि यदि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आती है, तो राज्य में हर महिला के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे।

केजरीवाल ने मुफ्त सेवाओं के अपने वादों की सूची में एक और वादा जोड़ते हुए कहा, ‘‘मैं आज एक घोषणा करना चाहता हूं। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। हम राज्य में 18 साल से अधिक आयु की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपए भेजेंगे।’’

उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन मिल रही है, उन्हें भी यह राशि दी जाएगी। केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पंजाब आए हैं।

‘आप’ के ‘मिशन पंजाब’ के तहत केजरीवाल आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से अगले एक महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

‘आप’ का गठन 2012 में हुआ था और यह पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनी थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया था कि उन्हें पंजाब में पार्टी से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी।

केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल