लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में आप के सत्ता में आने पर सबको 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:16 IST

Open in App

देहरादून, 11 जुलाई विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की जनता को तीसरा विकल्प देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बिजली से संबंधित चार प्रमुख घोषणाएं कीं और कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में आई तो सबको 300 यूनिट बिजली और किसानों को पूरी बिजली मुफ्त दी जाएगी।

अपने एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे केजरीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर बिजली के पुराने बिलों को भी माफ कर देगी और प्रदेश में 24 घंटे बिजली की लगातार आपूर्ति करेगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने सारा हिसाब-किताब कर लिया है जिसके तहत उत्तराखंड के 50 हजार करोड़ रुपये के बजट में से उनकी घोषणाओं को पूरा करने के लिए 1200 करोड़ रुपये की ही जरूरत होगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी उनकी सरकार ऐसी ही योजना चला रही है जहां 60 हजार करोड़ रुपये के बजट में से पूरी दिल्ली के लिए केवल 2200 करोड़ रुपये की ही जरूरत पड़ती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड में राजस्व बढ़ाने के लिए ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार उपलब्ध कराएगी जिससे कर चोरी नहीं होगी और आयकर बढे़गा।

उन्होंने कहा कि पहले खबर आई कि उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने हर परिवार को पहली 100 यूनिट बिजली मुफ्त और उसके बाद अगली 100 यूनिट बिजली आधी दरों पर देने का ऐलान किया है लेकिन ठीक 24 घंटे बाद यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि आप जो कहती है, वह करके दिखाती है और जुमलेबाजी नहीं करती।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मिलकर प्रदेश को बर्बादी की तरफ पहुंचा दिया है और जनता चक्की के इन दो पाटों के बीच पिस रही है।

केजरीवाल ने कहा कि इन दोनों दलों ने बड़ी अच्छी ‘‘सेटिंग’’ कर रखी है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2000 से रिकॉर्ड देख लीजिए। एक बार हम और एक बार तुम। एक बार हम लूटें, एक बार तुम लूटो।’’

प्रदेश में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी पार्टी ने स्वयं अपने मुख्यमंत्रियों को बेकार बताया है।

उन्होंने कहा कि टिहरी बांध बनने से जिन लोगों की जमीन चली गयी थी, उन्हें मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया था, लेकिन वह पूरा नहीं किया गया।

आप नेता ने कहा कि दिल्ली में आज विकास का वह काम हो रहा है जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के दिल्ली में रहनेवाले लोग यहां के लोगों को बताते हैं कि वहां कितना काम हो रहा है।

महंगाई के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी के लिए अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और इससे महिलाएं सबसे ज्यादा दुखी हैं।

अगले साल की शुरुआत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग मन बना चुके हैं कि अब की बार वे आप की सरकार बनाएंगे।

आप के राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगली बार जब वह यहां आएंगे तो मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में घोषणा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे