लाइव न्यूज़ :

अगर कोई ‘महाशक्ति’ हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाती है तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ आठ महीने से चल रहे गतिरोध के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता लेकिन यदि कोई ‘महाशक्ति’ देश के सम्मान को ठेस पहुंचाती है तो देश के सैनिक मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘हम युद्ध नहीं चाहते और हम सभी की सुरक्षा के पक्ष में हैं लेकिन मैं स्पष्ट रूप से यह भी कहना चाहता हूं कि यदि कोई महाशक्ति हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाना चाहती है तो हमारे जवान उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी किसी देश के साथ संघर्ष नहीं चाहता और उसने अपने पड़ोसियों के साथ शांति और मित्रवत संबंध रखने को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना की मुख्यालय प्रशिक्षण कमान में पांचवें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर कहा, ‘‘यह हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ शांति और दोस्ताना संबंध चाहता है क्योंकि यह हमारे खून और संस्कृति में है।’’

चीन के साथ गतिरोध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और धैर्य दिखाया है और यदि इसे बयां किया जा सके तो हर भारतीय को गर्व होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता सकता हूं कि जो पहले कभी नहीं हुआ, वो इस बार हुआ।’’

सिंह ने कहा, ‘‘कोई इस बात की कल्पना नहीं कर सकता कि भारतीय बलों ने ऐसा करिश्माई काम किया लेकिन मैं उसके विस्तार में नहीं जाना चाहता।’’

रक्षा मंत्री ने ‘पाकिस्तान की जमीन पर आतंकवादियों को ढेर कर देने’ का असाधारण साहस दर्शाने वाले भारतीय जवानों की भी प्रशंसा की।

रक्षा मंत्री ने पूर्व सैनिकों का आह्वान किया कि वे समाज के साथ अपने अनुभव साझा करने में तथा युवाओं को सेनाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।

पूर्व सैनिकों के सामने मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आय कम हो जाती है जबकि जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि सरकार ने आपके लिए बहुत कुछ किया है लेकिन मेरा मानना है कि और भी बहुत कुछ किये जाने की जरूरत है।’’

सिंह ने कहा कि पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तहत सरकार ने स्थानीय कमांडरों को निजी अस्पतालों को भी नामित करने के अधिकार दिये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद पूर्व सैनिकों की चिर प्रतीक्षित ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग को पूरा किया था।

पूर्व सैनिकों को संबोधित करने से पहले सिंह ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के साथ युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

समारोह के बाद सिंह और जनरल रावत ने पूर्व सैनिकों से बातचीत की।

इस मौके पर पूर्व सैनिक, उनके परिजन और अनेक पूर्व-सैनिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

भारतीय सशस्त्र बल हर साल 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस मनाते हैं।

भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा की सेवाओं के सम्मान में इस दिन को चुना गया। वह 1953 में इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान