लाइव न्यूज़ :

पुंछ में आईईडी से लैस मोटरसाइकिल का पता लगा, बड़ा हादसा टला

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:08 IST

Open in App

जम्मू, 10 जनवरी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में मोटरसाइकिल में लगे 2.4 किलोग्राम परिष्कृत उपकरण विस्फोटक (आईईडी) का समय रहते पता चलने से बड़ा हादसा टल गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश अंगरल ने कहा कि आईईडी शनिवार को रात 10 बजे के आसपास एक पुलिस पार्टी को गोहलद रीलन-मेंढर रोड के किनारे मिला और रविवार को दोपहर एक बजे के आसपास बम निरोधक दस्ते द्वारा नियंत्रित विस्फोट में उसे नष्ट कर दिया गया ।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि एक संदिग्ध आतंकवादी ने आईईडी लगा मोटरसाइकिल वहां छोड़ दिया और समझा जाता है कि वह पास के वन क्षेत्र में भाग गया।

एसएसपी ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी करने के बाद पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान जारी है ।

एसएसपी ने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी क्षति के नियंत्रित विस्फोट में आईईडी को नष्ट कर दिया।

उन्होंने कहा कि कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा