लाइव न्यूज़ :

शिलांग में उग्रवादियों ने किया आईईडी विस्फोट, दो व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:03 IST

Open in App

शिलांग, 10 अगस्त मेघालय की राजधानी में यहां भीड़भाड़ वाले एक बाजार के पीछे उग्रवादियों ने मंगलवार को एक आईईडी विस्फोट किया, जिसमें एक महिला सहित कम से कम दो व्यक्ति घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि मीडिया संस्थानों को भेजे एक ईमेल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन हन्नीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले किये गये इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए विस्फोट में एक दुकानदार और एक राहगीर घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि एक किग्रा आईईडी को टाइमर लगा कर रखा गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उससे आसपास की इमारतों में कंपन महसूस की गई और इलाके में कुछ देर यातायात अवरूद्ध हो गया।

ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक एस नोंगतींगर ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि विस्फोट आईईडी से किया गया। आईईडी से दुकान की दीवार में बड़ा सुराख हो गया और इससे लगी इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गये।’’

उन्होंने बताया कि विस्फोट के सिलसिले में लैतुमखराह पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज न्यू शिलांग टाउनशिप तक सुनी गई।

पुलिस अधीक्षक बम रोधी दस्ते और राज्य एवं केंद्र की अन्य एजेंसियों के साथ स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।

एचएनएलसी महासचिव सैनकुपर नोंगट्राव ने भीड़भाड़ वाले इलाके से बम दूर रखे जाने के बावजूद घटना में एक महिला के घायल होने पर खेद प्रकट किया।

संगठन ने चेतावनी दी है कि वह बाहरी लोगों को निशाना बना कर एक बड़ा बम रखेगा और लोगों से रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग नहीं लेने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया