लाइव न्यूज़ :

आईडीएसए का नाम मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) का नाम पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने (आईडीएसए) के नामकरण के लिए सोमवार को पट्टिका का अनावरण किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में सिंह ने पर्रिकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पर्रिकर को रक्षा क्षेत्र से संबंधित मामलों की गहरी समझ थी और स्वदेशीकरण पर उनके आग्रह और राजनीतिक-सैन्य तालमेल के प्रयासों ने उन्हें एक “अमूल्य संसाधन” बना दिया।

उन्होंने कहा, “वह हमारे सशस्त्र बलों के लिए एक विचारशील नेता थे। उरी की घटना के बाद 2016 के आतंकवाद विरोधी हमलों में उनके नेतृत्व और सशस्त्र बलों के हित में लिए गए 'वन रैंक वन पेंशन' के फैसले को लंबे समय तक याद किया जाएगा।"

पिछले साल, रक्षा मंत्रालय ने पूर्व रक्षा मंत्री की प्रतिबद्धता और विरासत का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा थिंक टैंक रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए)का नाम बदलकर 'मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान' (एमपी-आईडीएसए) करने का फैसला किया था।

नवंबर 2014 से मार्च 2017 तक रक्षा मंत्री रहे पर्रिकर का कैंसर के कारण 17 मार्च 2019 को निधन हो गया।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन प्रदान करने के लिए संस्थान की स्थापना 1965 में की गई थी और रक्षा मंत्रालय इसे निधि प्रदान करता है।

मंत्रालय ने कहा कि साधारण सभा ने इस साल की शुरुआत में इसका नामकरण पूर्व रक्षा मंत्री के नाम पर करने के लिए सर्वसम्मति से फैसला किया था।

मंत्रालय ने कहा कि नामकरण के साथ ही संस्थान का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया जो हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया