लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख इदरीस हसन लतीफ का 94 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: May 1, 2018 01:05 IST

भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल इदरीस हसन लतीफ को एसपिरेशन निमोनिया की शिकायत के बाद 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App

हैदराबाद, 30 अप्रैल। भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल इदरीस हसन लतीफ का सोमवार को एक निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया। वह 94 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि लतीफ सितंबर, 1978 से अगस्त, 1981 के बीच भारतीय वायुसेना के प्रमुख थे। 

उन्हें एसपिरेशन निमोनिया की शिकायत के बाद 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आज शाम साढ़े चार बजे इंतकाल हो गया। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने टि्वटर पर उनके इंतकाल पर दुख जताया। 

उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ एयर चीफ मार्शल इदरीस हसन लतीफ के निधन का बहुत दुख है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्र उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेगा। ’’ 

सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद के पुराने शहर में कल सुबह उनकी तदफीन (अंतिम संस्कार) होगी। 

लतीफ का जन्म नौ जून 1923 को हैदराबाद में हुआ था। वह 18 साल की उम्र में 1941 में रॉयल इंडियन एयर फोर्स में शामिल हुए थे। वर्ष 1981 में सेवानिवृत्त के बाद उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल और फ्रांस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया