लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन के मंदिर से राधारानी समेत लड्डूगोपाल की मूर्तियां चोरी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:52 IST

Open in App

मथुरा, 16 फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में श्री राधामाधव दिव्यदेश मंदिर से चोरों ने राधारानी, तीन आलवार (ठाकुरजी के दरोगा), लड्डूगोपाल की मूर्तियों समेत चांदी का सामान एवं हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली।

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर प्रबंधक देवराज तिवारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 12 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे पुजारी मंदिर के पट बंद करके गए थे। अगले दिन सुबह छह बजे पट खोलने पहुंचे तो मंदिर के दोनों दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और मंदिर के अंदर ठाकुरजी का सामान बिखरा पड़ा था।

शिकायत में कहा गया कि मंदिर में राधारानी, तीन आलवारों एवं लड्डूगोपाल की अष्टधातु की मूर्तियां, दो चांदी के शठकोप, करीब ढाई किलो चांदी के चरणचिह्न, चांदी की बांसुरी, राधारानी का सोने का मंगलसूत्र समेत करीब 23 हजार रुपए नकदी गायब थी।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए