लाइव न्यूज़ :

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में ईदगाह पक्ष ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 00:46 IST

Open in App

मथुरा, 28 जुलाई श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में मंगलवार को सुनवाई के दौरान प्रतिपक्षी शाही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी द्वारा जवाब दाखिल करने के लिए कुछ और समय मांगे जाने पर जिला जज की अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की है।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमेटी के सेक्रेटरी तनवीर अहमद द्वारा अपने अधिवक्ता के बीमार पड़ जाने के कारण जवाब दाखिल करने में असमर्थता जताते हुए कुछ दिन का समय मांगा गया, जिस पर जिला जज यशवंत कुमार मिश्र ने उन्हें 18 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का मौका दे दिया। इसलिए अगली सुनवाई अब उसी दिन होगी।

गौरतलब है कि अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री सहित आधा दर्जन लोगों ने गत वर्ष इस मामले में सबसे पहले सिविल जज की अदालत में दावा पेश किया था और अदालत से ट्रस्ट की भूमि पर बनी ईदगाह को अवैध मानते हुए उसे ध्वस्त कराकर सम्पूर्ण भूमि वास्तविक मालिक भगवान श्रीकृष्ण विराजमान को सौंपे जाने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी