लाइव न्यूज़ :

भोपाल की ईदगाह हिल्स का नाम गुरु नानक टेकरी रखा जाना चाहिये: प्रोटेम स्पीकर शर्मा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:07 IST

Open in App

भोपाल, 30 नवंबर मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को मांग की कि भोपाल के ईदगाह हिल्स क्षेत्र का नाम गुरुनानक देव जी के नाम पर गुरुनानक टेकरी रखा जाना चाहिये। शर्मा ने दावा किया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी इस स्थान पर 500 साल पहले पधारे थे।

पुराने भोपाल शहर में स्थित ईदगाह हिल्स, एक खुला क्षेत्र हैं जहां मुस्लिम समुदाय के लोग ईद पर नमाज अदा करते हैं, इसलिये इस स्थान का नाम ईदगाह पड़ा है। इसके आसपास आवासीय इलाका है।

शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने देश व्यापी दौरे के दौरान लगभग 500 साल पहले गुरु नानक देव जी ईदगाह हिल्स क्षेत्र में आये थे। उस समय यहां कोई निर्माण नहीं था। इसलिये मेरी मांग है कि ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर गुरु नानक टेकरी रखा जाना चाहिये। इसे लोगों द्वारा ईदगाह हिल्स कहे जाने से बहुत पहले उनके नाम से जाना जाता था।’’

विपक्षी दल कांग्रेस ने शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ऐसी विवादास्पद मांग करने की आदत है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा, ‘‘प्रोटेम स्पीकर को इस तरह के विवाद पैदा करने की आदत है, लेकिन उन्हें इस मामले में गुरु नानक देव जी के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिये क्योंकि वह पुरी दुनिया में श्रद्धेय हैं। यह मुद्दा विशुद्ध रुप से विवाद पैदा करने के लिये उठाया गया है।’’

अमित शर्मा ने कहा कि इस तरह का अनुरोध स्थानीय निवासियों या निर्वाचित प्रतिनिधियों की ओर से आना चाहिये न कि रामेश्वर शर्मा जैसे किसी अन्य सीट के विधायक से।

उल्लेखनीय है कि गुरुनानक देव जी की जयंती सोमवार को देश भर में मनाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू