लाइव न्यूज़ :

नयी औद्योगिक योजना की सफलता के लिए लोगों की राजनीतिक आकांक्षा को पहचानें: नेकां सांसद

By भाषा | Updated: January 10, 2021 22:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 जनवरी नेशनल कांफ्रेंस के सांसद हसनैन मसूदी ने रविवार को कहा कि हाल ही में घोषित 28,400 करोड़ रुपये की नयी औद्योगिक विकास योजना (आईडीएस) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाओं को ध्यान में रखे बिना सफल नहीं होगी।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के सांसद ने कहा कि व्यापार निकायों को यह समझना चाहिए कि शांति और विकास लोगों के हाथ में है।लोगों की राजनीतिक आकांक्षाओं का सम्मान और समाधान किए बिना शांति संभव नहीं होगी ।

मसूदी ने एक बयान में कहा कि यह महसूस किया जाना चाहिए कि दर्द और पीड़ा के समुद्र में समृद्धि का कोई द्वीप नहीं हो सकता।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हाल ही में घोषित औद्योगिक योजना से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शांति पहल के अभाव में कोई परिणाम नहीं निकलेगा ।

नेकां नेता ने पहले कहा कि इस तरह की घोषणाओं के तहत 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 6,135 करोड़ रुपये के पैकेज और 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 80,000 करोड़ रुपये के पैकेज भी लाए गए थे लेकिन जमीनी तौर पर कुछ भी नहीं बदला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण