लाइव न्यूज़ :

ऐसे सभी थानों की पहचान करें जहां फॉरेंसिक किट नहीं हैं: ईरानी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर ऐंड डी) को कहा गया है कि वह देश में ऐसे सभी पुलिस थानों की पहचान करे जहां पर फॉरेंसिक किट उपलब्ध नहीं हैं।

मीडिया से बात करते हुए ईरानी ने कहा कि उनका मंत्रालय, गृह मंत्रालय एवं ब्यूरो के साथ मिलकर उपाय तलाश रहा है कि निर्भया कोष का इस्तेमाल करते हुए इन पुलिस थानों को फॉरेंसिक किट किस तरह उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि फॉरेंसिक किट का इस्तेमाल यौन हमलों के मामले में सबूत जुटाने के लिए किया जाता है।

गृह मंत्रालय में विशेष सचिव एवं बीपीआर ऐंड डी के महानिदेशक वीएसके कुमुदी ने कहा कि अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिहाज से शुरुआत में ऐसे करीब तीन हजार किट दिए गए थे। इसके बाद पिछले वर्ष 11,000 किट दिए गए। इस तरह अब तक उप संभागों को कुल 14,000 किट उपलब्ध करवाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू