लाइव न्यूज़ :

जयपुर शहर के परकोटे में 3130 से अधिक अतिक्रमण और अवैध निर्माणों की पहचान

By भाषा | Updated: March 5, 2021 16:58 IST

Open in App

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान के शहरी विकास और आवास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि 2019 में किए गए एक सर्वेक्षण में 3130 से अधिक ऐसे अतिक्रमणों और अवैध निर्माणों की पहचान जयपुर शहर में की गई जिन्होंने हेरिटेज भवनों के आमुख में बदलाव किया है।

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक जगसीराम द्वारा उठाये गये प्रश्न का जवाब देते हुए धारीवाल ने सदन को बताया कि शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में सैकड़ों भवनों का अतिक्रमण कर हेरिटेज लुक को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि भवनों के बाहरी क्षेत्र की आकृति को बदला गया और अतिरिक्त मंजिल का निर्माण किया गया है।

उन्होंने बताया कि 2019 में ड्रोन और मानव सर्वेक्षण में 3130 से अधिक अतिक्रमण और अवैध निर्माणों की पहचान की गई है।

धारीवाल ने बताया कि परकोटे क्षेत्र में रह रहे लोगों ने कई दशकों से गैर कानूनी निर्माण और अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 से आज तक नगर निगम द्वारा 739 नोटिस जारी किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की स्थिति के चलते परकोटे में गैर कानूनी निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा की लेकिन उसके बाद ऐसे सभी मामलों में कार्रवाई की गई जिन्हें नगर निगम के संज्ञान में लाया गया।

मंत्री ने सदन को बताया कि जनवरी 2019 से फरवरी 2021 तक परकोटे में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 11 निर्माण कार्य 55.37 करोड रूपये की लागत से किये गये, वहीं 387.90 करोड रूपये की लागत के कार्य प्रगति पर है।

आमेर विकास और प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए 2 करोड रूपये की लागत से स्मारकों का रखरखाव और मरम्मत कार्य किया गया।

उन्होंने बताया कि जयपुर हेरिटेज नगर निगम द्वारा 28.46 करोड के 126 कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है।इसमें 95 कार्य पूरे कर लिये गये है और शेष कार्यो पर काम प्रगति पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए