ICSSR के अध्यक्ष बीबी कुमार का निधन, पिछले कई दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ
By भाषा | Updated: December 9, 2019 01:24 IST2019-12-09T01:24:01+5:302019-12-09T01:24:01+5:30
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली आईसीएसएसआर ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दुख के साथ हम आईसीएसएसआर के अध्यक्ष डॉ. बी बी कुमार के निधन की घोषणा करते हैं। कल आईसीएसएसआर के सभागार में सुबह सवा दस बजे शोकसभा होगी।’’

File Photo
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के अध्यक्ष बी बी कुमार का रविवार को निधन हो गया। परिषद ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली आईसीएसएसआर ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत दुख के साथ हम आईसीएसएसआर के अध्यक्ष डॉ. बी बी कुमार के निधन की घोषणा करते हैं। कल आईसीएसएसआर के सभागार में सुबह सवा दस बजे शोकसभा होगी।’’
ब्रज बिहारी कुमार को मई, 2017 में आईसीएसएसआर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने भी कुमार के निधन पर पर शोक प्रकट किया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आईसीएसएसआर के अध्यक्ष डॉ. बी बी कुमार के निधन की खबर पाकर दुख हुआ। वह विभिन्न विषयों के जानकार के थे और पूर्वोत्तर भारत पर उनकी गहरी पकड़ थी। वह चिंतक-सामाजिक विज्ञानी थे। उनके निधन से राष्ट्र ने प्रकांड अकादमिक विद्वान को गंवा बैठा।’’