लाइव न्यूज़ :

इक्रीसेट के अनुसंधानकर्ताओं ने चने के जीनोम का सेट तैयार किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:36 IST

Open in App

हैदराबाद, 11 नवंबर इकतालीस संगठनों के अनुसंधानकर्ताओं के अंतरराष्ट्रीय दल ने 60 देशों के चनों की 3,366 किस्मों के जीनोम अनुक्रमण के साथ चने का पैन-जीनोम या जीनोम का सेट तैयार किया है।

हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (इक्रीसेट) के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ताओं ने 29,870 जीन चिह्नित किये हैं, जिनमें 1,582 ऐसे नये जीन शामिल हैं, जो पहले सामने नहीं आये।

इक्रीसेट ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह अनुसंधान किसी पौधे के लिए इस तरह का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है।

इक्रीसेट में अनुसंधान कार्यक्रम निदेशक और अध्ययन के प्रमुख राजीव वार्ष्णेय ने कहा, ‘‘पूरी जीनोम श्रृंखला बनाकर हम फर्टाइल क्रीसेंट (पश्चिम एशिया में स्थित उर्वर क्षेत्र) में चने की उत्पत्ति के इतिहास की पुष्टि करने और चने के पूरी दुनिया में पहुंचने के दो रास्तों की पहचान करने में सक्षम रहे हैं।’’

‘नेचर’ पत्रिका में 10 नवंबर को यह अध्ययन प्रकाशित किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक मार्ग दक्षिण एशिया तथा पूर्वी अफ्रीका में फैलने का तथा दूसरा भूमध्य सागर क्षेत्र (संभवत: तुर्की के रास्ते) और काला सागर तथा मध्य एशिया (अफगानिस्तान तक) पहुंचने का संकेत देता है।’’

वार्ष्णेय ने कहा कि एक बात यह भी महत्वपूर्ण है कि अनुसंधान चने के भीतर आनुवंशिक परिवर्तन की पूरी तस्वीर स्पष्ट करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह