लाइव न्यूज़ :

‘आईकोमोस’ औद्योगिक, रेलवे की विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्याख्यान आयोजित करेगा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर रेलवे और धातु विज्ञान से जुड़ी विरासत समेत देश की औद्योगिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक धरोहर संगठन ‘आईकोमोस’ सोमवार से व्याख्यान की एक श्रृंखला की मेजबानी कर रहा है।

भारत और अन्य देशों के विद्वान नवंबर और दिसंबर में ऑनलाइन आयोजित किए जाने वाले कई सत्रों में भाग लेंगे और इनकी मेजबानी इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (आईकोमोस) की भारत इकाई द्वारा की जा रही है।

‘आईकोमोस’ एक गैर-सरकारी संगठन है जो विश्व विरासत सम्मेलन के क्रियान्वयन में यूनेस्को का सहयोग करता है। ‘आईकोमोस’ भारत की उपाध्यक्ष रीमा हूजा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘विरासत केवल विशाल महलों और पुराने मंदिरों तथा मस्जिदों के बारे में नहीं है जो हम हर जगह देखते हैं बल्कि पुराने रेलवे स्टेशन, रोटरी डायल फोन या पुराने प्रिंटिंग प्रेस जैसी छोटी चीजें भी जो हम अक्सर नहीं देखते हैं, हमारी विरासत हैं। यह बताने के लिए इन्हें संरक्षित करने की जरूरत है कि हम कहां से आगे बढ़े है।’’

हूजा ने कहा कि इस व्याख्यान श्रृंखला का उद्देश्य बिल्कुल यही है, और कई विद्वानों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करने की उम्मीद है। पुरातत्वविद, इतिहासकार और लेखिका हूजा ने कहा कि यह विचार औद्योगिक विरासत पर प्रकाश डालने और लोगों, विशेष रूप से युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए है ताकि वे समझ सकें कि आधुनिकता के प्रसार, तेजी से शहरीकरण और अदूरदर्शी विकास के बीच उन्हें संरक्षित करना क्यों महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह