लाइव न्यूज़ :

आईसीएमआर कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों के प्रभाव को लेकर सर्वेक्षण करेगा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोविड-19 के टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन के प्रभाव का पता लगाने के लिए अगले सप्ताह से सर्वेक्षण शुरू करेगा।

इस दौरान, कोविड संक्रमण को गंभीर रूप लेने से रोकने में टीके के प्रभावी होने की जांच की जाएगी।

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) कोविशील्ड टीके का जबकि भारत बायोटेक कोवैक्सीन टीके का उत्पादन कर रही है। इन टीकों की शुरुआत के बाद से पहली बार इस तरह का सर्वेक्षण होगा।

आईसीएमआर के राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ तरुण भटनागर के मुताबिक, सर्वेक्षण के दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे करीब 4,000 लोगों की समीक्षा की जाएगी जोकि दोनों टीकों में से किसी भी टीके की एक या दोनों खुराक ले चुके हों।

भटनागर ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' शोध के दौरान, हम ऐसे लोगों को लेंगे जोकि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं तथा उनके टीकाकरण की स्थिति की तुलना उन लोगों के साथ की जाएगी जोकि संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।''

उन्होंने कहा, '' इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोकने में टीकाकरण कितना प्रभावी है?''

वैज्ञानिक ने कहा कि अगले सप्ताह से यह सर्वेक्षण शुरू होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के अब तक कोविड-19 टीके की 20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है