लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कोविड-19 थेरेपी का क्लीनिकल परीक्षण करेगा आईसीएमआर

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर 'कोविड-19 थेरेपी के मूल्यांकन' के लिए क्लीनिकल परीक्षण करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए अस्पतालों से क्लीनिकल परीक्षण में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी गयी है।

आईसीएमआर ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि क्लीनिकल परीक्षण - 'इंडिया-यूके रिकवरी (कोविड -19 थेरेपी का मूल्यांकन)' कई केन्द्रों के कोविड मरीजों पर किया जाएगा और इसके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल होंगी। आईसीएमआर ने कहा, ‘‘आईसीएमआर दिल्ली, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर कई केन्द्रों पर कोविड-19 रोगियों के अनुकूली प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से क्लीनिकल परीक्षण करने की योजना बना रहा है, जिसका शीर्षक 'इंडिया-यूके रिकवरी (कोविड-19 थेरेपी का यादृच्छिक मूल्यांकन) है।’’

क्लीनिकल परीक्षण में भाग लेने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और क्षमता वाले संस्थानों/अस्पतालों से इस बारे में चर्चा की गयी है और वहां भर्ती कोविड-19 के मरीज इसमें हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां