लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन ना हो तो कोरोना वायरस का एक मरीज 30 दिनों में 406 लोगों को कर सकता है संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: April 7, 2020 19:54 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अगर लॉकडाउन लागू नहीं हो और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन नहीं हो तो एक संक्रमित व्यक्ति 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का एक मरीज 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है।संयुक्त सचिव ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि आईसीएमआर के एक अध्ययन में पाया गया है कि अगर लॉकडाउन और सामाजिक मेल जोल से दूरी बरतने के नियमों का पालन नहीं हुआ तो कोरोना वायरस का एक मरीज 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि एहतियाती उपाए किए जाने पर संक्रमण की आशंका इसी अवधि में प्रति मरीज महज ढाई व्यक्ति रह जाएगी। अग्रवाल ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा ‘आरओ’ कोरोना वायरस के संक्रमण का औसत कहीं-कहीं 1.5 और चार के बीच है। आरओ गणितीय शब्दावली है। इससे पता चलता है कि महामारी का प्रसार किस तरह हो रहा है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि एक संक्रमित व्यक्ति से औसतन कितने लोग संक्रमित होंगे।

मौजूदा लॉकडाउन और सामाजिक मेल जोल से दूरी को रेखांकित करते हुए अग्रवाल ने कहा, ‘‘अगर लॉकडाउन लागू नहीं हो और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन नहीं हो तो आरओ 2.5 होने पर एक संक्रमित व्यक्ति 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। लेकिन, सामाजिक मेल जोल से दूरी बरतें तो एक बीमार व्यक्ति केवल 2.5 लोगों को ही संक्रमित कर पाएगा।’’ उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी बरतने और लॉकडाउन के आदेश का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं