लाइव न्यूज़ :

ICMR के वरिष्ठ वैज्ञानिक हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, आईसीएमआर मुख्यालय को किया जा रहा है सैनिटाइज

By भाषा | Updated: June 1, 2020 13:12 IST

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद दिल्ली स्थित मुख्यालय को सैनिटाइज करने का कार्य चल रहा है. कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से मेडिकल कर्मी, डॉक्टर और पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैंआईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने पिछले हफ्ते ICMR प्रमुख बलराम भार्गव के साथ बैठक की थी.

भारतीय आयु्र्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी होने के बाद आईसीएमआर की पूरी इमारत को संक्रमणमुक्त किया जा रहा है। मुंबई के यह वैज्ञानिक कुछ दिन पहले दिल्ली आए थे और रविवार सुबह उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। यह वैज्ञानिक आईसीएमआर, मुंबई के राष्ट्रीय प्रजनन स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान से हैं।

एक सूत्र ने कहा कि आईसीएमआर इमारत को संक्रमणमुक्त किया जाएगा और दो दिनों के लिए धुएं से सफाई (फ्यूमिगेशन) होगी। वैज्ञानिक पिछले हफ्ते एक बैठक में शामिल हुए थे जिसमें आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव समेत अन्य उपस्थित थे। सूत्रों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों को एक संदेश भेजकर उनसे घर से काम करने की अपील की गई है क्योंकि आईसीएमआर मुख्यालय को संक्रमण मुक्त करने का काम जारी है। संदेश में कहा गया, “केवल कोविड-19 की मुख्य टीम आ सकती है वह भी बेहद जरूरी होने पर। अन्य को केवल घर से काम करना चाहिए।” 

एम्स में 200 से ज्यादा मेडिकलकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

कोरोना वायरस का खतरा एम्स सहित दिल्ली के कई अस्पताओं के मेडिकलकर्मियों को झेलना पड़ा है। शुक्रवार तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मियों की संख्या 206 हो चुकी है। एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि एक फरवरी से लेकर दो संकाय संदस्यों, 10 रेजिडेंट डॉक्टरों, 26 नर्सों, नौ तकनीशियनों, पांच भोजनालय कर्मियों, 49 अस्पताल अटेंडेंट, 34 सफाईकर्मियों और 69 सुरक्षा गार्डों सहित 206 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए हैं।

भारत में कोरोन वायरस के मामले 1.90 लाख पार

कोविड-19 के 8,392 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,90,535 हो गए हैं। वहीं 230 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 5,934 हो गई। कोरोना वायरस पर नजर रख रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटन, स्पेन और इटली के बाद कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत सातवें नंबर पर है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 93,322 लोगों का इलाज जारी है जबकि 91,818 ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी तक 48.19 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्सकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्लीकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया