लाइव न्यूज़ :

आईसीएमआर ने कहा-महाराष्ट्र ने दिखाई देश को राह, आरटी-पीसीआर टेस्ट पर अन्य राज्य भी कर सकते हैं कैपिंग

By एसके गुप्ता | Updated: June 14, 2020 18:22 IST

दिल्ली सरकार ने भी महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर कोरोना टेस्ट की कीमत को कम करने के लिए नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पॉल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी राज्य सरकार को जल्द ही कोरोना टेस्ट की कीमत को कम करने और टेस्टिंग बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना टेस्ट (आरटी-पीसीआर) की कीमत 50 फीसदी घटाकर देश को राह दिखाई है। टेस्टिंग किट भारत में बनने लगी हैं और लैब की संख्या एक से बढ़कर 893 पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना टेस्ट (आरटी-पीसीआर) की कीमत 50 फीसदी घटाकर देश को राह दिखाई है। अन्य राज्य भी ऐसा कर सकते हैं। क्योंकि कोरोना का बढ़ता संक्रमण जहां चिंता का विषय बना हुआ है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी इस टेस्ट के महंगा होने को लेकर भी है। आईसीएमआर के प्रमुख वैज्ञानिक और डिप्टी डायरेक्टर डा. रमन गंगाखेड़कर ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना टेस्ट की कैपिंग पर लोकमत को बताया कि अब राज्य सरकारों को आरटी-पीसीआर जांच के उपर कैपिंग ठीक करनी होगी। स्वास्थ्य राज्य का विषय है और यह निर्णय राज्यों को करना है।

आईसीएमआर का तर्क है कि जब देश में कोरोना टेस्ट शुरू हुए थे तो लैब भी ज्यादा नहीं थी और टेस्टिंग किट के लिए भारत विदेशी किटस व सामान के भरोसे था लेकिन अब टेस्टिंग किट भारत में बनने लगी हैं और लैब की संख्या एक से बढ़कर 893 पहुंच चुकी है। इसमें 646 सरकारी और 247 प्राइवेट लैब हैं।

प्राइवेट लैब को दाम घटाने हो रहा है विचार 

ऐसे में अब प्राइवेट लैब को दाम घटाने के बारे में विचार करना चाहिए। गांव देहात में रहने वाले लोग इतना महंगा टेस्ट नहीं करवा सकते हैं, इसीलिए 4500 रुपए की कीमत को अब कम किए जाने की जरूरत आ चुकी है।  इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखकर 26 मई को आईसीएमआर के महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने सभी राज्यों मुख्य सचिवों को एक पत्र लिखा था। उन्होंने इस पत्र में कहा है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्राइवेट लैब से बातचीत करके आपसी सहमति से जांच की कीमत तय कर सकते हैं। क्योंकि देश में कोविड-19 जांच किट की आपूर्ति स्थिर हो गई है।

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना टेस्ट (आरटी-पीसीआर) पर कैपिंग लगा दी है। कोई भी लैब इस टेस्ट के 2200 रुपए ही लेगी। अगर कोई लैब घर से सैंपल लेती है तो इस टेस्ट के 2800 रुपए से ज्यादा चार्ज नहीं करेगी। महाराष्ट्र में पहले यह टेस्ट 4400 रुपए में हो रहा था।

दिल्ली सरकार भी कोरोना टेस्ट कम कराने की राह पर :

दिल्ली सरकार ने भी महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर कोरोना टेस्ट की कीमत को कम करने के लिए नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पॉल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी राज्य सरकार को जल्द ही कोरोना टेस्ट की कीमत को कम करने और टेस्टिंग बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव देगी।

उल्लेखनीय है कि घर में किसी एक व्यक्ति को भी कोरोना के लक्षण हो जाए, तो पूरे घर का टेस्ट कराने की नौबत आ जाती है। अगर सरकारी अस्पतालों की लाइनों में लगकर और लंबे इंतजार के बाद टेस्ट कराना मुमकिन नहीं हो रहा हो तो बहुत से लोग केवल प्राइवेट लैब्स के भरोसे रह जाते हैं। कोरोना टेस्ट की कीमत घटने से लोगों को सहूलियत होगी।    

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी