लाइव न्यूज़ :

Covid-19 पर ICMR का चौंका देने वाला बयान- ''कोरोना वायरस संक्रमण के 80 प्रतिशत मरीजों में नहीं दिखते लक्षण''

By भाषा | Updated: April 21, 2020 05:45 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के 80 प्रतिशत मरीजों में या तो इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, या फिर उनमें इसके लक्षण बहुत ही कम नजर आ रहे हैं। मंत्रालय ने सोमवार को संकेत दिया कि यह सबसे चिंता की बात है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 80 प्रतिशत मरीजों में या तो इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, या फिर उनमें इसके लक्षण बहुत ही कम नजर आ रहे हैं।स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के प्रत्यक्ष संपर्क में आने वाले लोगों की भी पांचवें से 14वें दिन के बीच जांच की जा रही है।

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के 80 प्रतिशत मरीजों में या तो इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, या फिर उनमें इसके लक्षण बहुत ही कम नजर आ रहे हैं। मंत्रालय ने सोमवार को संकेत दिया कि यह सबसे चिंता की बात है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में आज कहा, ‘‘दुनिया भर के आंकड़े के विश्लेषण के आधार पर कोविड-19 के 80 प्रतिशत मरीजों में इसके लक्षण या तो नहीं नजर आ रहे हैं, या फिर बहुत ही कम नजर आ रहे हैं। करीब 15 प्रतिशत मरीज गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं और करीब पांच प्रतिशत की हालत बेहद नाजुक हो जाती है।’’

समुदाय/समाज में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने, संक्रमण से बचने आदि पर जोर देते हुए अग्रवाल ने पहले कहा था कि कोविड-19 का ऐसे मरीज जिनमें इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं, उनके संपर्क में आकर दूसरा व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में महामारी और संक्रामक रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर रमण आर. गंगाखेड़कर ने कहा कि संक्रमित हुए 100 में से 80 लोगों में कोविड-19 के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक जांच के पैमाने को और बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। कोविड-19 के प्रसार को रोकने की अपनी संशोधित रणनीति के तहत सरकार ने हॉटस्पॉट और क्लस्टर क्षेत्रों (संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों) में बुखार, खांसी और गले के संक्रमण का सामना कर रहे लोगों की जांच करनी शुरू कर दी है।

साथ ही, अस्पताल में भर्ती हर उस व्यक्ति की जांच की जा रही है जिन्हें श्वसन संबंधी बीमारी है, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बुखार या जुकाम है। संक्रमित व्यक्ति के प्रत्यक्ष संपर्क में आने वाले लोगों की भी पांचवें से 14वें दिन के बीच जांच की जा रही है। इसके अलावा दिशा-निर्देशों के तहत ऐसे प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं, लेकिन उसने विदेश यात्रा की है, किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है या फिर वह स्वास्थ्यकर्मी है। आईसीएमआर ने वायरस के प्रसार को और प्रभावी तरीके से रोकने तथा जांच के पैमाने में आने वाले सभी लोगों को भरोसेमंद जांच रिपोर्ट मुहैया कराने के लिए हाल ही में अपनी रणनीति में बदलाव किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार तक देश में 17,656 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और 559 लोगों के संक्रमण से मरने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पीटीआई भाषा द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुरोध सोमवार रात सवा नौ बजे तक देश में 18,322 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जबकि 590 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया