लाइव न्यूज़ :

आईसीएमआर ने अस्थायी परियोजना कार्यक्रम के तहत अनुसंधान प्रस्ताव आमंत्रित किये

By भाषा | Updated: November 22, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने चिकित्सा महाविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों और गैर सरकारी संस्थाओं में नियमित रूप से नियोजित वैज्ञानिकों व पेशेवरों से 2021 के लिए अस्थायी परियोजना कार्यक्रम को लेकर अनुसंधान प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं।

आईसीएमआर के वैज्ञानिक एल. के. शर्मा ने कहा कि जैव चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में देश में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए आईसीएमआर अस्थायी परियोजनाओं के रूप में वित्तीय सहायता मुहैया कराती है।

उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा महाविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों, विश्विद्यालय, मान्यता प्राप्त एवं अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, सरकारी व अद्ध सरकारी संगठनों तथा एनजीओ में नियोजित वैज्ञानिकों या पेशेवरों को प्रदान किया जाता है।

शर्मा ने कहा कि प्रति परियोजना अधिकतम 1.5 करोड़ रुपये दिये जाते हैं।

आईसीएमआर ने 2021 के लिए अपनी फैलोशिप (अनुसंधान सहयोगी या वरिष्ठ अनुसंधान फैलोशिप) कार्यक्रम को लेकर भी युवा शोधार्थियों से प्रस्ताव मांगे हैं।

दोनों श्रेणियों में प्रस्ताव 17 दिसंबर शाम पांच बजे तक जमा किये जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल