लाइव न्यूज़ :

आईसीसीआर शेख मुजीबुर रहमान के सम्मान में डीयू में 'बंगबंधु पीठ’ की स्थापना करेगा

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) बांग्लादेश के संस्थापक राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान के सम्मान में और भारत तथा बांग्लादेश के राजनयिक संबंधों के साथ-साथ देश के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में ‘बंगबंधु पीठ’ की स्थापना करेगी।

रहमान को बांग्लादेश के लोग ‘बंगबंधु’ (बंगाल का मित्र) कहते हैं।

एक बयान में कहा गया है कि आईसीसीआर के महानिदेशक दिनेश के पटनायक और डीयू के कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी 12 जुलाई को पीठ की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘आईसीसीआर बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को सम्मानित करने और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और भारत-बांग्लादेश राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘बंगबंधु पीठ’ की स्थापना करेगा।’’

आईसीसीआर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘यह पहल मार्च 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश की आधिकारिक यात्रा के दौरान बनी समझ का परिणाम है। बंगबंधु पीठ का केंद्र बिंदु बांग्लादेश में विकास की बेहतर समझ पर है, जो भारत के सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसियों में से एक है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘यह कदम दोनों देशों के बीच शिक्षा, कला और संस्कृति के क्षेत्र में आदान-प्रदान को मजबूत करेगा।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी ट्वीट किया, ‘‘दो दिनों में, दिल्ली विश्वविद्यालय आईसीसीआर, एमईए, भारत सरकार के साथ बांग्लादेश पीठ के गठन के लिए एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। भारत-बांग्लादेश मैत्री लंबे समय तक बनी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू